---Advertisement---

कर्ज में डूबी है मध्य प्रदेश सरकार, कमल नाथ बोले- कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए भी लेना पड़ रहा कर्ज

By State News Digital

Updated on:

कर्ज में डूबी है मध्य प्रदेश सरकार, कमल नाथ बोले- कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए भी लेना पड़ रहा कर्ज
---Advertisement---

MP News : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मध्य प्रदेश सरकार पर बढ़ते कर्ज को लेकर बड़ा हमला बोला है। कमलनाथ ने गुरुवार को आरोप लगाया कि राज्य सरकार कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए भी कर्ज ले रही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 88,450 करोड़ रुपये का कर्ज मांगेगी।

मध्य प्रदेश पर पहले से ही साढ़े तीन लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज है। मौजूदा प्रस्तावित कर्ज के बाद मध्य प्रदेश पर करीब 4.38 लाख करोड़ रुपये का कर्ज हो जाएगा। कर्ज में डूबी मध्य प्रदेश सरकार की हालत ऐसी हो गई है कि अब उन्हें कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है।

यह गलत आर्थिक नीतियों और अपरिपक्व निर्णयों का परिणाम है। कांग्रेस नेता कमल नाथ का आरोप है कि मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार लगातार कर्ज लेने, ठेके देने और कमीशन वसूलने में लगी हुई है और जनता पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सुझाव देते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश की जनता पर और अधिक कर्ज का बोझ डालने की बजाय राज्य के मौजूदा कर्ज को चुकाने की पहल करनी चाहिए और मध्य प्रदेश को कर्जदार बनाना चाहिए।

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने बड़ा हमला बोला है। बता दें कि राज्य में विधानसभा का मानसून सत्र 1 जुलाई से शुरू होगा। इस सत्र में कांग्रेस बीजेपी सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है। इसे देखते हुए कांग्रेस के तमाम नेताओं ने सरकार के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं।

---Advertisement---

Related Post

Leave a Comment